Reet exam 2021 big update/रीट परीक्षा में परीक्षार्थियों की बढी परेशानी
रीट का पूर्व आवेदन कर चुके ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को संशोधन का अवसर नहीं
पात्रता की शर्त बदलने से
बढ़े पात्र
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
की ओर से आयोजित की जा रही रीट परीक्षा के आवेदन कर चुके उन अभ्यर्थियों को
परेशानी हो रही हैं, जो ईडब्ल्यूएस के आरक्षण के पात्र है लेकिन उन्हें अवसर नहीं
दिया गया है।
ऐसे अभ्यर्थियों के
फरवरी में आवेदन करने से पहले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्र की पात्रता शर्त अलग थी।
जिसके चलते वह इस श्रेणी
में आवेदन नहीं कर पाए। बाद में सरकार ने पात्रता में बदलाव कर दिया और वह पात्र
हो गए।
अब एक बार फिर रीट के
लिए आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को तो अवसर दिया गया है। परन्तु पात्रता के फेरे
में वंचित ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को आवेदन में
संशोधन का अवसर नहीं दिया है।
अभ्यर्थियों की मांग है. कि अब जब दुबारा आवेदन के
दौरान ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आ चुके अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण के आप्शन में
संशोधन के लिए खोला जाना चाहिए।
ईडब्ल्यूएस में अब वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक
वाले को पात्र माना जा रहा है। पूर्व में आवेदन कर चुके इस श्रेणी के अभ्यर्थियों
के लिए अब आवेदन अपडेट करने के आप्सन नहीं दिए गए है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले आवेदन किया उस समय
ईडब्लूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 8 लाख की आय सीमा नहीं थी।
पक्का मकान, भूमि सम्पत्ति
आदि कई तरह की चल-अचल सम्पत्ति वाले को इस श्रेणी में पात्र नहीं माना गया था।
बाद में सरकार ने सारी
उलझनों को हटाते हुए सीधे तौर पर सालाना 8 लाख तक की आय वाले को पात्र मानने का
संशोधन कर दिया।
आवेदन के बाद कोरोना के
चलते परीक्षा नहीं ली गई। अब वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए रीट के लिए आवेदन का
अवसर खोल दिया है।
ऐसे में आरक्षित वर्ग के
कॉलम में संशोधन करने का अवसर भी पहले फार्म भर चुके अभ्यर्थियों को देना चाहिए।
आठ लाख रुपए तक वाली नई
पात्रता शर्त लागू करने के बाद ईडब्ल्यूएस वर्ग के पात्रों की संख्या कई गुणा बढ़
गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
यदि आपकी कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं