ePrivacy and GPDR Cookie Consent by Cookie Consent प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 कब/10 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि/अब तक 2 लाख से अधिक आवेदन - GYANDHARA HARSOLI ( ज्ञानधारा हरसौली )

Breaking News

प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 का विज्ञापन जारी, 09 जून 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, सितंबर में हो सकती है परीक्षा,बीएसटीसी की संपूर्ण जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें CLICK HERE प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 की संपूर्ण जानकारी के लिए बीएसटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही विजिट करें प्री बीएसटीसी 2021 अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- CLICK HERE पीटीईटी 2021 परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि एक बार फिर 20 जून तक बढ़ा दी गई है पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें :- CLICK HERE

प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 कब/10 जुलाई तक आवेदन की अंतिम तिथि/अब तक 2 लाख से अधिक आवेदन

 कार्यालय, समन्वयक, प्री डी.एल.एड. परीक्षा, एवं पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, राजस्थान, बीकानेर

10 जुलाई, 2021 तक अभ्यर्थी कर सकेंगे प्री डी.एल.एड. हेतु ऑनलाइन आवेदन

प्री डी.एल.एड. परीक्षा की तैयारियां को लेकर शिक्षा विभाग गम्भीर, आवेदन के लिए अब तक दो लाख के पार रजिस्ट्रेशन

 

प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2021 की तैयारियां विभाग स्तर पर जोर-शोर से प्रारम्भ हो गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिसे बी.एस.टी.सी कहा जाता था, उस द्विवर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम, डी.एल.एड. (Diploma in Elementary Education) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली सार्वजनिक प्रतियोगी परीक्षा के जरिये अध्यापक बनने की आस लगाये बैठे असंख्य युवा कोविड-19 से उपजे विकट हालात के बावजूद रिकॉर्ड आवेदन कर रहे हैं।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले आशार्थियों का आंकडा दोपहर बाद तक दो लाख को पार कर चुका था जबकि आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई है।

परीक्षा की तिथि का निर्धारण राज्य सरकार की अनुमति के पश्चात किया जायेगा। परीक्षा प्रदेश के समस्त 33 जिलों में एक साथ आयोजित होगी।

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राज्य स्तरीय कार्यालय, पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, राजस्थान, बीकानेर को लगातार तीसरे वर्ष बतौर नोडल एजेन्सी इस परीक्षा के आयोजन का जिम्मा राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।

 9 जून से प्रारम्भ उक्त आवेदन लगातार जारी हैं और आवेदन करने वाले आशार्थियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से ही किये जा रहे हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया में नवाचार करते हुए इसे इतना सरल एवं आसान बनाया गया है कि अभ्यर्थी अपने मोबाईल फोन द्वारा भी अल्प समय में आवेदन कर सकता है।

 

जिलों में परीक्षा आयोजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दायित्व सम्बन्धित मुख्य जिला अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाईट के पास रहेगा।

इस प्रकार परीक्षा के संचालन नियन्त्रण, प्रबन्धन एवं प्रबोधन की जिम्मेदारियों का विकेन्द्रीकरण करते हुए विभाग के अधिकारियों को राज्य की इस बडी सार्वजनिक प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

गौरतलब है कि विगत वर्ष (2020) में भी स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न नवाचारों के साथ परीक्षा आयोजन का कुशल प्रबन्धन किया था।

परीक्षा में 669,613 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। समस्त 33 जिलों में कुल 3556 परीक्षा केन्द्र निर्धारित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

यदि आपकी कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं