ePrivacy and GPDR Cookie Consent by Cookie Consent NISTHA TRAINING FOR TEACHERS/व्याख्याता वरिष्ठ अध्यापक तथा संस्था प्रधान निष्ठा ट्रेनिंग कैसे करें - GYANDHARA HARSOLI ( ज्ञानधारा हरसौली )

Breaking News

प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 का विज्ञापन जारी, 09 जून 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, सितंबर में हो सकती है परीक्षा,बीएसटीसी की संपूर्ण जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें CLICK HERE प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 की संपूर्ण जानकारी के लिए बीएसटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही विजिट करें प्री बीएसटीसी 2021 अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- CLICK HERE पीटीईटी 2021 परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि एक बार फिर 20 जून तक बढ़ा दी गई है पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें :- CLICK HERE

NISTHA TRAINING FOR TEACHERS/व्याख्याता वरिष्ठ अध्यापक तथा संस्था प्रधान निष्ठा ट्रेनिंग कैसे करें

निष्ठा प्रशिक्षण कैसे शुरू करें

*निष्ठा प्रशिक्षण : माध्यमिक शिक्षा*

गत सत्र में प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक साथियों हेतु दीक्षा एप आधारित निष्ठा प्रशिक्षण का आयोजन कुल 18 मोड्यूल के माध्यम से किया गया था. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुशंसित क्षेत्रों को समाहित करते हुए निष्ठा माध्यमिक

प्रशिक्षण (वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता एवं संस्था प्रधान के लिए )शुरुआत की जा रही है. विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सीखने की निरंतरता को बनाये रखने के क्रम में माध्यमिक स्तर के( कक्षा 9 से 12 में शिक्षण कराने वाले) शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण संचालित किए जा रहे हैं. समस्त प्रशिक्षण मोड्यूल सीखने के प्रतिफल और विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षाशास्त्र पर आधारित हैं. प्रशिक्षण शिक्षकों एवं संस्था-प्रधान को आनंदमयी शिक्षण कला के साथ चिंतनशील और आकर्षक गतिविधियों के अनुसार शिक्षण करवाने हेतु प्रेरित करेगा. इस हेतु आपको निम्नांकित कार्य करने होंगे.

 

⏺️ दीक्षा एप डाउनलोड करना : आप गूगल प्ले स्टोर से दीक्षा एप डाउनलोड करें. आप यहाँ क्लिक करके भी

👇👇👇👇👇

दीक्षा एप हेतु यहां क्लिक करें

👆👆👆👆👆

दीक्षा एप डाउनलोड कर सकते हैं.

 

#DIKSHA एप डाउनलोड करने के बाद आपको केवल "Log in with State System" लिंक के माध्यम से ही शालादर्पण स्टाफ आईडी तथा न्पासवर्ड द्वारा लॉग इन करना है. अन्यथा आपके द्वारा पूर्ण किए न्गए पाठ्यक्रमों को ट्रेक नहीं किया जा सकेगा.

 

⏺️ लॉग इन करने के लिए दीक्षा न्एप खोलें > Log in with State System पर क्लिक करें > अपना राज्य चुनें तथा सबमिट पर क्लिक करें > अपने स्टाफ यूजरनेम और पासवर्ड तथा केप्चा कोड भरकर लॉग इन करें.

^ अगर आप ने पूर्व में आपके मोबाइल या लैपटॉप में दीक्षा एप मैं लॉगइन  किया है तो पहले  आप लॉग आउट हो जाएं तत्पश्चात स्टेट विथ सिस्टम से ही लॉगिन करें

^आपको दीक्षा एप लॉगइन में समस्या आ रही है तो उसे एक बार अपडेट कर दें या अपने मोबाइल या लैपटॉप में  अनइंस्टॉल करके पुनः प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें और स्टेट विद सिस्टम से लॉगिन करें!

 > उपयोग के नियम एवं शर्तों को स्वीकार करें और जारी रखें पर क्लिक करें.

 

⏺️ यदि किसी शिक्षक द्वारा पहले से ही दीक्षा पर ई-मेल / मोबाइल के माध्यम से लॉग इन किया हुआ है तो एप पर लॉगआउट करके Log in with State System के माध्यम से लॉग इन करने के बाद मर्ज ऑप्शन की सहायता से OTP से वेरीफाई करते हुए मर्ज करें.

 

⏺️ प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्रति माह 1 से 20 तारीख तक अनिवार्य रूप से नामांकन करें  तथा निर्धारित अवधि में समस्त 13 पाठ्यक्रम पूर्ण करें.

 

*अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें*

👇👇👇👇👇

दीक्षा ट्रेनिंग संपूर्ण जानकारी यहां क्लिक करें

 

 *ध्यातव्य बिंदु*

 

प्रत्येक शिक्षक द्वारा समस्त 13 मोड्यूल (12 सामान्य + 1 विषयगत शिक्षाशास्त्र ) का प्रशिक्षण लिया जाना आवश्यक है.

 

प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रश्नोत्तरी दी जायेगी. तीन प्रयासों में अंतिम मूल्यांकन में 70% अथवा अधिक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थी को सहभागिता प्रमाण पत्र 0-10 दिन की अवधि में ऑनलाइन प्राप्त होगा.

 

संपूर्ण 13 पाठ्यक्रम पूर्ण किये जाने के उपरान्त ही प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी होगा.

 

सामान्य मोड्यूल लगभग 3-4 घंटे तथा विषयगत मोड्यूल को 24-25 घंटे की अवधि में पूर्ण किया जा सकेगा.

कोई टिप्पणी नहीं

यदि आपकी कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं