ePrivacy and GPDR Cookie Consent by Cookie Consent -प्री डीएलएड परीक्षा आवेदन 2021/ऑनलाइन आवेदन त्रुटि संशोधन का अवसर/ - GYANDHARA HARSOLI ( ज्ञानधारा हरसौली )

Breaking News

प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 का विज्ञापन जारी, 09 जून 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, सितंबर में हो सकती है परीक्षा,बीएसटीसी की संपूर्ण जानकारी के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें CLICK HERE प्री बीएसटीसी परीक्षा 2021 की संपूर्ण जानकारी के लिए बीएसटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर ही विजिट करें प्री बीएसटीसी 2021 अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- CLICK HERE पीटीईटी 2021 परीक्षा हेतु आवेदन की तिथि एक बार फिर 20 जून तक बढ़ा दी गई है पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें :- CLICK HERE

-प्री डीएलएड परीक्षा आवेदन 2021/ऑनलाइन आवेदन त्रुटि संशोधन का अवसर/

 -प्री डीएलएड परीक्षा आवेदन 2021/ऑनलाइन आवेदन त्रुटि संशोधन का अवसर/

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना:

पंजीकृत आवेदन में संशोधन की सुविधा प्रारम्भ करने हेतु

राजस्थान राज्य में संचालित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों / संस्थाओं में D.EL.Ed. (सामान्य / संस्कृत) में प्रवेश हेतु आयोज्य प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 2021 के लिए इस कार्यालय द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01 / 2021 दिनांक 07.06.2021 के जरिये ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

पंजीकृत ऑनलाइन आवेदनों में अभ्यर्थियों की मांग, उनकी सुविधा एवं सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए शासन से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर ऑनलाइन आवेदन में रूपये 50/- मात्र के टोकन शुल्क अदा किये जाने की शर्त पर अधिकृत वैबसाइट पर जाकर Application Edit के माध्यम से स्वयं अभ्यर्थियों द्वारा अपने लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड के जरिये प्रस्तुत विवरण में दिनांक: 29.07.2021 से 02.08.2021 को रात्रि 12 बजे तक संशोधन किये जाने वास्ते अवसर प्रदान किया जाता है।

अभ्यर्थी का नाम मूल आवेदन संख्या एवं पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य / संस्कृत) में किसी भी स्थिति में संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

दिनांक: 02.8.2021 के पश्चात संशोधन हेतु प्राप्त किसी भी निवेदन, आवेदन एवं आपत्ति इत्यादि को किसी भी स्थिति में न तो स्वीकार किया जावेगा और न ही उस पर कोई विचार किया जावेगा।

शेष शर्तें एवं प्रावधान यथावत (विज्ञापन संख्या 01/ 2021 दिनांक 07.06. 2021) के अनुसार रहेंगे। विशेष उल्लेखनीय है कि प्रवेश हेतु काउन्सिलिंग के समय तथा संस्था में रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थी के आवेदन पत्र व मूल दस्तावेज में अन्तर पाये जाने पर किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र नहीं होगा। ऐसे में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त समझी जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

यदि आपकी कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं